क्यों शासन से पैसा ना मिलने के कारण इंदिरा अम्मा भोजनालय हुआ बंद

क्यों शासन से पैसा ना मिलने के कारण इंदिरा अम्मा भोजनालय हुआ बंद

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढूँगी

सरकार द्वारा बीते कुछ वर्षों से चलाई जा रही इंदिरा अम्मा भोजनालय योजना से लोगों को शुद्ध व सस्ता भोजन उपलब्ध हो रहा था। परंतु कालाढूँगी में इस योजना से खुले भोजनालय को बंद हुए 2 महीने हो चुके हैं जिससे इस भोजनालय पर भोजन करने वालो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भोजनालय संचालक नीमा पांडे ने बताया कि भोजनालय संचालित करने के लिए ब्लॉक से आर्थिक सहायता प्राप्त होती है तब जाकर ग्राहक को 20 रूपए मात्र में भोजनथाल उपलब्ध कराया जाता है। परंतु विगत 1 वर्ष से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है और जिस कारण उनको भोजनालय को बंद करना पड़ा। सहयोगी संचालक पुष्पा मेहता ने बताया कि सरकार से आर्थिक सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उन्होंने कोटाबाग ब्लॉक कार्यालय में कई बार संपर्क किया परंतु वहाँ से सिर्फ आश्वासन प्राप्त हुआ, इसके बाद देहरादून में संबंधित कार्यालय में भी संपर्क किया गया परंतु वहाँ से भी सिर्फ आश्वासन ही प्राप्त हुआ।