होंडा सिटी कार से आए बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने किया पैदल, अब सरकारी व्यवस्था से करेंगे अदालत की सैर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

होंडा सिटी कार से आए बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने किया पैदल, अब सरकारी व्यवस्था से करेंगे अदालत की सैर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

चुनौती का हरिद्वार पुलिस ने दिया जवाब, सतर्क जवानों ने डकैती के मंसूबो पर फेरा पानी

VIP कार से डकैती की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों पर हरिद्वार पुलिस ने कसी नकेल, क्राइम प्लान रह गया धरा का धरा

लक्सर क्षेत्र स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती डालने के लिए हफ्तेभर पहले खरीदी थी होंडा सिटी कार

कोतवाली लक्सर में तैनात जवान पंचम प्रकाश और होमगार्ड दिनेश बने गेम चेंजर, वारदात से पहले योजना भांपने में रहे कामयाबएस एस पी अजय सिंह ने ढाई ढाई हजार रूपए का दिया इनाम साथ ही उनके काम की प्रशंसा की

अवैध तमंचे व चाकूओं के साथ धरे गये अन्तरर्राजीय गैंग के 06 शातिर बदमाश

पूछताछ में दौरान हुए चौकाने वाले खुलासे, लक्सर क्षेत्र में 06 चोरी की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

बीते नवम्बर माह भगवानपुर क्षेत्र में हुई कार लूट प्रकरण के भी रहे सूत्रधार

सुल्तानपुर चोरी कांड में वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरा व हार्ड डिस्क पर भी किया था हाथ साफ

पुलिस टीम ने चोरी प्रकरणों से जुड़े CCTV कैमरे और D.V.R. भी की बरामद

एस एस पी अजय सिंह ने कहा अपराधी रहें तैयार, सबका नंबर आएगा

हरिद्वार पुलिस ने दिनांक 18 जनवरी को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक खण्डर में डकैती की योजना बनाने की जानकारी प्राप्त होने पर दबिश देकर 06 बदमाशो को पकडा गया। बदमाशों के कब्जे से 03 तमंचे व 03 अवैध चाकू व कई कारतूस व सुल्तानपुर में विगत दिनो में हुई 02 चोरी की घटनाओं में चोरी हुए ए0टी0एम0 व मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर होंडा सिटी कार लेकर लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती हेतु आए अभियुक्तों को डकैती की योजना बनाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त द्वारा लक्सर क्षेत्रान्त्तर्गत 06 चोरी की घटनाओं व थाना भगवानपुर क्षेत्र में माह नवम्बर में कार लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर लक्सर के अलग-अलग स्थानो पर चोरी की गयी विद्युत केबल व चोरी की 02 घटनाओं से सम्बन्धित कास्मेटिक्स, परचून का सामान व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए उपकरण (प्लास, केवल कटर आदि) बरामद किये गये।