जानिये क्यों हुआ सर जार्ज एवरेस्ट हाउस के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया का विरोध

जानिये क्यों हुआ सर जार्ज एवरेस्ट हाउस के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया का विरोध

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- मसूरी

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया का विरोध किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि इसमें सुधार करने के बाद टेंडर किए जायें ताकि पर्यटन को बढावा देने में परेशानी न हो

इस अवसर पर मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने सर जार्ज एवरेस्ट के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है जिसमें बहुत खामियां है और इसमें भ्रष्टाचार की आशंका नजर आ रही है जिस पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सहित पर्यटन मंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर टेंडर प्रक्रिया में सुधार की मांग की है ज्ञापन में अवगत कराया गया कि टेंडर प्रक्रिया चुनिंदा व्यक्तियों और चहेते ठेकेदारों को लेकर बनाई गई है