


रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है हरिद्वार ज्वालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने पटवारी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है साथ ही मांग ना पूरी होने पर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का ऐलान किया


हरिद्वार ज्वालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर का कहना है कि उत्तराखंड में पेपर लीक पर पेपर लीक हो रहे हैं कांग्रेस इस लड़ाई को अब सड़क से लेकर सदन तक लड़ने की पूरी तैयारी में है इनका कहना है की पुरानी भर्ती की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए इसको लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा सड़क पर भी और जरूरत पड़ी तो विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा सीबीआई जांच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में की जाए पूर्व में एसटीएफ और एसआईटी द्वारा की गई गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए विधायक रवि बहादुर का कहना है कि यह कोई छोटा मामला नहीं है बिना किसी संरक्षण के पेपर लीक नहीं हो सकता कोई ऐसा गिरोह कार्य कर रहा है जिसको सरकार का संरक्षण प्राप्त है



