हरिद्वार का सिडकुल थाना क्षेत्र क्यों बन रहा रेड लाइट एरिया ? विडियो देख कर लगाएं अनुमान

हरिद्वार का सिडकुल थाना क्षेत्र क्यों बन रहा रेड लाइट एरिया ? विडियो देख कर लगाएं अनुमान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

यूं तो हरिद्वार को धर्म नगरी के नाम से भी जाना जाता है ओर यह कहा जाता है कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार आकर मां गंगा में स्नान करके अपने पापों से मुक्ति पाते हैं, लेकिन अब यह कहना गलत नहीं होगा कि अन्य जनपदों से आकर लोग हरिद्वार में पाप कर रहे हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वीडियो में देखकर साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि किस तरीके से सिडकुल थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियां बढ़ने लगी है। देखिए ये विडियो

यूं तो सिडकुल में सैकड़ो कंपनियां हैं और इन कंपनियों में हजारों की संख्या में युवक-युवती काम करके हरिद्वार में जीवन यापन कर रहे हैं। वही अब सिडकुल की सड़कों पर आपको कुछ ऐसी महिलाएं भी मिल जाएंगी जो जिस्मफरोशी का धंधा करती है। यह महिलाएं आपको पूरी सुरक्षा देने का दावा भी करतीं है।

स्थानीय समाजसेवी भूपेंद्र सैनी का कहना है कि इन महिलाओं को लेकर पहले भी कई बार लिखित व मौखिक रूप से सिडकुल थाने व सिडकुल के रीजनल मैनेजर को शिकायत की गई है लेकिन आज तक उनके ऊपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है हालांकि कार्रवाई के नाम पर इन महिलाओं को एक बार पहले गिरफ्तार किया गया है। समाजसेवी यह भी कहते हैं कि इन महिलाओं के साथ जब कंपनी जाने वाली या स्कूल जाने वाली कोई छपरा उस स्थान पर खड़ी हो जाती है उसके साथ भी आने जाने वाले लोग छेड़खानी करते हुए दिखाई देते हैं।

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल से सिडकुल थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर आपको सड़क किनारे बैठे हुई इन महिलाओं का ग्रुप मिल जाएगा। एक ग्रुप में चार से पांच महिलाएं होती है और एक – दो महिलाएं सड़कों पर भी घूमती हुई ग्राहकों का इंतजार करती रहती है । सूत्रों की अगर मानें तो यह महिलाएं आते जाते लोगो से अश्लील इशारे भी करती हुई नजर आ जाती है। ये कोई पहला मामला नहीं है, जब यहां ऐसी हरकत हुई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी महिलाओ को इसी जगह से पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन कार्यवाही के असर के नाम पर शून्य ही दिखाई देता है। सिडकुल में किर्बी चौक से लेकर राजा बिस्कुट चेक पोस्ट के बीच में आपको इन महिलाओं का ग्रुप सड़क पर कहीं भी दिखाई दे जाएगा और सिडकुल थाना क्षेत्र के इन दोनों चौक पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती हैं। इतना ही नहीं इन सड़कों पर दिन भर में 20 से अधिक बार चीता पुलिस और थाने की गाड़ी मैं तैनात थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी गस्त करते हैं ।बावजूद इसके इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती ।

खबर है कि वेश्यावृत्ति से जुड़ी इन महिलाओं के पास ग्राहकों के लिए कमरे की पूरी व्यवस्था होती है एक वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है कि कुछ समय के लिए होटल में जाने के महिला 600 से ₹700 लेती है जिसमें आपसे अलग से कमरे का कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा अगर आपको महिला के साथ पूरा दिन बिताना है तो आपको 4 से 5 हज़ार महिला को एडवांस देने होंगे, लेकिन इन महिलाओं की यह भी शर्त होती है की वह आपको अपने परिचित के ही होटल में ले कर जाएगी आपके साथ किसी अन्य होटल में नहीं जाएगी विडियो में यह भी दावा कर रही है कि पुलिस की कोई टेंशन नहीं है जब वीडियो में पूछा गया कि जिले के कप्तान भी बदल गए हैं तब भी महिला यही कहती दिखाई दे रही है कि पुलिस की कोई दिक्कत नही है। सूत्रों की माने तो यह जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है और यदि हमारे सूत्र गलत हैं तो आज तक इन महिलाओं के ऊपर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई। अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन किस तरह के एक्शन दिखाता है या फिर किन बातों को कहते हुए अपना पल्ला झाड़ता है।