

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र से 12 जनवरी से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है कोतवाली पंचेश्वर के एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 12 जनवरी से यह नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई थी परिजनों के द्वारा छात्रा की काफी ढूंढ खोज करी गई पर छात्रा का पता नहीं चल पाया


जिसके बाद 15 जनवरी को युवती के पिता के द्वारा पंचेश्वर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पास के गांव के एक युवक को अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी एसएचओ ने बताया नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर के बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी उन्होंने बताया पुलिस द्वारा सर्विलांस व मुखबिर की मदद से दोनों को कोतवाली क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपि को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया नाबालिक छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है


