जोशीमठ: आपदा अपडेट, जानिए जोशीमठ का हाल

जोशीमठ: आपदा अपडेट, जानिए जोशीमठ का हाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

जोशीमठ भू धंसाव आपदा में अबतक 9 वार्डो में 849 भवन प्रभावित हुए है जिनमे दरारें मिली है वहीं अबतक 181 भवन असुरक्षित मिले है और करीब 258 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है,
वहीं जोशीमठ नगर पालिका के वार्ड नंबर-5 मनोहरबाग स्थित भू धंसाव आपदा पीड़ित परिवारों,,,,,
श्री भगवती प्रसाद कपरूवाण पुत्र श्री वासवा नन्द,
श्री दुर्गा प्रसाद कपरूवाण पुत्र श्री वासवा नन्द,
श्री मदन प्रसाद कपरूवाण पुत्र श्री विद्या दत्त,
श्री यमुना प्रसाद कपरूवाण पुत्र श्री विद्या दत्त,
श्री शंभू प्रसाद सती पुत्र खीमानंद,
के आवासीय भवन वर्तमान समय में हो रहे भूधंंसाव के कारण असुरक्षित हो गए है।

आवासीय भवन CBRI रुड़की की टीम द्वारा वर्तमान समय में हो रहे भू-धसाव के कारण असुरिक्षत घोषित किये गये हैं, साथ ही CBRI रुड़की द्वारा उक्त भवनों को डीमोलिस केटेगिरी में रखा गया है, जिस कारण उक्त भवनों को डिसमेंटल किया जाना आवश्यक है।

भवन स्वामियों के द्वारा भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु अपनी लिखित सहमति प्रदान की गयी है। सेक्टर अधिकारी द्वारा उक्त भवन स्वामियों से भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु सहमति प्राप्त कर ली गई है।
आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत उक्त भवन को तत्काल साइन्टिफिक डिस्मेंटल किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इससे पूर्व होटल माउंट व्यू, होटल मलारी इन और लोनिवि भवनों को साइंटिफिक डिस्मेंटल के आदेश जारी किए जा चुके है। जिन्हें डिस्मेंटल का काम चल रहा है।