
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


समूचे भारतवर्ष में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा आज पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र करण सिंह नगन्याल एवं यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन (आई.जी) के साथ भगत सिंह चौक निकट स्थित नेहरू युवा केन्द्र में आयोजित शानदार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर अशोक कुमार द्वारा सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया जिनमें यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए नेत्र, ब्लड़ प्रेशर एवं शुगर जांच हेतु लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर, छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग आदि लगाए गए


तत्पश्चात एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा डीजीपी महोदय को पुष्प गुच्छ तथा पेंटिंग भेंट की गई। एसपी क्राइम रेखा यादव द्वारा आई.जी गढ़वाल को पुष्पगुच्छ एवं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार द्वारा यातायत निदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

अशोक कुमार द्वारा उपस्थित विशाल जनसमूह को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक करते हुए वाहन चालकों को मेडिकल किट तथा हेलमेट वितरित किए गए। देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में से सबसे बढ़िया तीन पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को उक्त अवसर पुरुस्कृत किया गया।

तत्पश्चात यातायात निदेशालय द्वारा तैयार की गई यातायत कार्ययोजना किताब का विमोचन किया गया। आमजन को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए प्रोफेशनल टीम द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की करतल ध्वनि से स्वागत किया।



