27 दिन से नाबालिग छात्रा लापता, लोहाघाट विधायक ने जताई नाराजगी, पुलिस पर उठाए सवाल

27 दिन से नाबालिग छात्रा लापता, लोहाघाट विधायक ने जताई नाराजगी, पुलिस पर उठाए सवाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट क्षेत्र से बीते 20 दिसंबर से लापता नाबालिग छात्रा का पुलिस द्वारा अभी तक पता न लगाने पर गहरी नाराजगी जताई है विधायक अधिकारी ने कहा 27 दिन बीत जाने के बाद भी लोहाघाट पुलिस नाबालिग बच्ची का पता नहीं लगा पाई जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रश्नचिन्ह है विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट पुलिस छोटे-मोटे शराब बेचने वालों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा ती है बड़े शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है

उन्होंने कहा वे लोहाघाट थाने के एसओ से नाबालिग छात्रा के मामले में बात करेंगे तथा जल्द छात्रा का पता लगाने की मांग करेंगे विधायक अधिकारी ने कहा 27 दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिग छात्रा का कोई भी पता न लग पाना एक गंभीर मुद्दा है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है उन्होंने कहा पुलिस द्वारा ढूंढना तो दूर अभी तक छात्रा का सुराग तक नहीं लगा पाई है पुलिस