

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की


रूड़की की झबरेड़ा पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ठग इदरीस भंगेड़ी गांव का निवासी है जो अलग अलग बैंक के बाहर बड़े बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाकर उनसे हज़ारों की ठगी करने में माहिर है। पकड़े गए ठग से झबरेड़ा पुलिस को एक कार,स्कूटी,डिस्कवर बाईक,एक तमंचा,कारतूस और मोबाइल फोन के साथ साथ 12 हज़ार की नगदी बरामद हुई है। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया आरोपी इदरीस बेहद शातिर है जो पिछले लंबे समय से ठगी और ठप्पेबाज़ी की घटना में शामिल था।


शहर के बैंक के बाहर बैठकर बड़े बुजुर्गों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था और अभी तक तीन ठगी की घटनाएं आरोपी इदरीस द्वारा स्वीकार कर ली गई हैं। आरोपी अब तक देहात क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था और छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देकर ठगी के पैसों से कार खरीदी फिर उसी कार से निगरानी करता था। आरोपी ने झबरेड़ा में 17 नवंबर को एक बुजुर्ग से खुले पैसे मांगने के बहाने तीस हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया। वही 10 जनवरी को धनोरी बैंक के पास से एक महिला से भी ठगी करी और 6 जनवरी को रुड़की में विनय विशाल अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति से खुले पैसे लेने के बहाने दस हजार रुपए ठगे। पुलिस अन्य अपराधों की जानकारी भी जुटा रही है।


