
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद भर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चौपालों का कार्यक्रम लगातार जारी है चौपालों से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो रहा है इस बाबत एसडीएम लक्सर गोपाल राम बेनीवाल का कहना है कि सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को शत-प्रतिशत समाधान की तरफ ले जाने के लिए प्रत्येक जनपदों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं


उन्होंने बताया कि लक्सर क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा चुका है। जो समस्याएं लंबित है उन्हें भी समय रहते निस्तारित कर ने के आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों दिए गए हैं एसडीम ने दावा किया कि आगामी दिनों में तमाम ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और एक-एक करके ग्रामीण समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाएगा


