लोहाघाट पुलिस ने 76 पव्वे अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को दबोचा, देखिये आबकारी की कारवाही

लोहाघाट पुलिस ने 76 पव्वे अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को दबोचा, देखिये आबकारी की कारवाही

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन करा टाउन के तहत लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के दो होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर 76 पव्वे अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया

लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस की छापेमारी में खेतीखान चौराहे के पास होटल चलाने वाले कोली ढेक निवासी किशोर सिंह के कब्जे से 34 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए इसके अलावा होटल देव से चोरा ढेक निवासी बृजेश सिंह उर्फ गटरु के कब्जे से 42 पव्वे देशी शराब के बरामद कर गिरफ्तार किया गया एसओ खत्री ने बताया दोनों अभियुक्त लंबे समय से शराब बेचने व पिलाने का काम कर रहे थे इससे पहले भी पुलिस ने इन्हें कई बार गिरफ्तार किया है दोनों अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार सिंह ,कांस्टेबल प्रकाश सिंह ,कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे