

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- पौड़ी गढ़वाल

स्थान- भगवान सिंह


जोशीमठ की त्रासदी पर लेखक धर्मेन्द्र उनियाल ‘धर्मी’ द्वारा लिखा गीत को लोक गायक पवन सेमवाल ने अपने आवाज के माध्यम से जोशीमठ की त्रासदी को बया किया है | रविवार को यूट्यूब चैनल मे रिलीज हुआ गीत सोशल मीडिया मे जमकर शेयर हो रहा है | गीत मे जोशीमठ के लोगों की पीडा को बया किया है | गीत के माध्यम से बताया गया पहाड़ों पर बन रहे डैम ही जोशीमठ की त्रासदी का सबसे बडा जिम्मेदार है |


जहां पहाडो मे विकास के नाम पर अपने गांव – गांव उजड रहे है | जहां पहाडो मे बन रहे डैम से खेत खलियान पानी मे समा रहे है| विकास के नाम पर बन रही सडक धसने लगी है | पहाड खोखले हो रहे है | उन्होंने कहा की पहाड़ मे बन रही परियोजनाये से विकास नहीं विनाश हो रहा है | लोक गायक पवन सेमवाल ने कहा की सरकार को इस और ध्यान देने की जरूरत है | जिससे पहाड मे आने वाले बडी त्रासदी से बचा सके |


