अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक का गदरपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक का गदरपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- तनेजा

स्थान- गदरपुर

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि हिन्दू पर खतरा बढ़ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान-पाकिस्तान चिल्ला रही है। इजराइल की तरह उसे अपने जेहादी आतंकवाद का मिसाइल से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून देश के लिए जरुरी है। सोमवार को भुड्डी धर्मशाला में अन्तर्राष्ट्रीय एवं बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ तोगड़िया का महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अपने भाषण से वह कार्यकर्ताओं में जोश भर गये।

केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान-पाकिस्तान चिल्ला रही है। इजराइल की तरह उसे अपने जेहादी आतंकवाद का मिसाइल से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। श्रद्धा, कन्हैया की हत्या व राजोरी में हुई हिंदुओं के परिवार की हत्या का जिक्र करते हुए तोगड़िया ने कहा कि आज हिन्दू खतरे में है। कश्मीर हिन्दू विहीन हो गया। खतरा बढ़ रहा है। यदि इसे समय पर समझा जाएगा तो उसका बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा के हिंदुओं की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए। इसके अलावा संविधान में बदलाव कर ऐसी व्यवस्था हो कि संवैधानिक पदों पर हिंदू ही बैठें। इस दौरान करीब 254 लोगों को त्रिशूल शिखा भी भेंट किये गये।