
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान किच्छा

नगर निवासी व्यक्ति से 10 लाख की फिरौती की मांग करते हुए फिरौती की ना देने पर पुत्र की हत्या की धमकी देने वाले दो अंतरराज्जीय शूटरों को पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ यूपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की लग्जरी कार को सीज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की मुस्तैदी से नगर क्षेत्र में बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत पुलभट्टा कॉलोनी निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपने नौकर अमरनाथ के साथ किसी काम से रुद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान देवरिया के पास दो युवकों ने उनकी गाड़ी को रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने पर रुद्रपुर निवासी जीशान तथा एक अन्य युवक मौके पर खड़ा था। पीड़ित हरेंद्र सिंह ने बताया कि जीशान ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उसने 10 लाख रुपए देने के लिए फोन किया था लेकिन अभी तक रुपए नहीं मिले हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी जीशान ने धमकाते हुए कहा कि अगर उसे 10 लाख रुपए नहीं दिए गए तो वह हरेंद्र सिंह के पुत्र मोनू को जान से मरवा देगा। पीड़ित के अनुसार जीशान के साथ मौजूद आरोपी युवक ने धमकी भरे अंदाज में तमंचा दिखाते हुए कहा कि उसके द्वारा पहले भी कई मर्डर किए गए हैं अगर तुमने जीशान को 10 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। किच्छा कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और एसएसपी उधम सिंह नगर के दिशा निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा एवं कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रुद्रपुर मार्ग स्थित प्रेमदीप बैंकट हॉल के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या यूके 04 एस 2128 की घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। लग्जरी कार में पकड़े गए आरोपियों की पहचान शांति बिहार कॉलोनी, रूद्रपुर निवासी जीशान पुत्र इरफान नबी तथा ग्राम सकटुवा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (यूपी) निवासी सुलेमान पुत्र रजा हुसैन के रूप में हुई ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद कर कब्जे में ले लिए। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जीशान से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने रुद्रपुर तथा लालपुर क्षेत्र में दो मकान खरीदे थे


जिसके चलते उस पर करीब 12 लाख रुपए का कर्जा हो गया था। पुलिस के अनुसार रुपए की सख्त जरूरत होने के चलते आरोपी जीशान ने अपने साथी सुलेमान को हरेंद्र सिंह को डरा धमका कर 10 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के लिए योजना में शामिल किया था तथा फिरौती मिलने के बाद सुलेमान को 2 लाख रुपए दिए जाने थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि मोनू की बहन के साथ जीशान का रुपयों का लेनदेन चल रहा था और जीशान ने मोनू की बहन से बड़ी रकम लेनी थी लेकिन मोनू और उसका दोस्त डिंपी रुपए दिलवाने में अवरोध पैदा कर रहे थे

जिसके चलते दोनों आरोपियों ने मोनू तथा डिंपी को मारने की योजना बनाई थी। एसपी सिटी ने बताया कि जीशान ने कबूल किया कि अगर उन्हें फिरौती की रकम नहीं मिलती तो वह लोग मौका मिलते ही मोनू तथा डिंपी को जान से मार देते। फिलहाल पुलिस की मुस्तैदी के चलते किच्छा क्षेत्र में बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार, एसएसआई गोविंद सिंह मेहता, एसआई सुनील बिष्ट, कांस्टेबल जगमोहन व कांस्टेबल आनंद सिंह मौजूद रहे।


