शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम।बालिका इंटर कालेज द्वाराहाट में।

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम।बालिका इंटर कालेज द्वाराहाट में।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर -विमल साह

स्थान-द्वाराहाट।

द्वाराहाट विकासखंड में आज सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया।
जी आई सी द्वाराहाट डी। आई सी द्वाराहाट।महाविद्यालय द्वाराहाट ।
सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद विद्या मंदिर एम डी तिवारी शिक्षा निकेतन प्रा पा द्वाराहाट के साथ सभी स्कूलों में कार्यक्रम किए गए।वही राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वाराहाट में शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन शिक्षको को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के छेत्र में अपना विशेष योगदान दिया है ।आज राजकीय बालिका इंटर कालेज में बतौर मुख्य अतिथि छेत्र के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने पहुंचना था

मगर किसी कारणवश वो नही पहुंच पाए उनके स्थान पर प्रतिनिधि नारायण रावत ने शिरकत की।विशिष्ट अतिथि में खंड शिक्षा अधिकारी एस एस बिष्ट और उप खंड शिक्षा अधिकारी डी एल आर्य रहे।राजकीय बालिका इंटर कालेज की जीव विज्ञान की प्रवक्ता सोनिका नेगी को उनके शिक्षा के छेत्र में किए कार्यों के चलते साथ ही लॉक डाउन के समय घर से ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने और उनका मार्ग दर्शन करने पर उन्हें प्रमाण पत्र के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उनके मार्गदर्शन में दो छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाने में सफल रही।

इन्ही के साथ साथ देवेंद्र भट्ट,निर्मला बाफिला,कविता लोहनी।को शिक्षा के छेत्र में सम्मानित किया गया।और खेल के छेत्र में भीम सिंह अधिकारी,संगीत सिंह,बाली राणा,त्रिभुवन उपाध्याय,बिशन सिंह,पुष्कर सिंह,राजेंद्र कुमार, रेनू डांगला,धीरज साह,जासदीप सिंह,भास्कर काला,अनिता कोठारी, धर्मा देवी,प्रकाश रौतेला,गजेंद्र किरौला।शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन भीम सिंह ने किया बच्चों के स्वागत गीत के साथ कई सांस्कृतिक प्रोग्राम से कार्यक्रम की रंगत निखर गई।