त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र की बिक्री शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र की बिक्री शुरू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Porta luk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान-लक्सर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हरिद्वार के लक्सर और खानपुर विकास खंड कार्यालयो में आज से नामांकन पत्र की बिक्री शुरू हो गई है। दरसल जनपद हरिद्वार में 17 महीने बाद चुनाव का बिगुल बजा हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद विकास खंड कार्यालय में प्रत्यासियों सहित लोगो का तांता लग चुका है ।


पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह सितंबर से आठ सितंबर तक होनी है लेकिन आज से दोनो विकास खंड़ के कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री का काम चल रहा है इसके साथ नामांकन मे काम आने वाले वोट लिस्ट और अदेय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को तैयार कराने के लिए और नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्यासियों और अन्य सहयोगियों की भारी भीड़ विकास खंड कार्यालय में लगी हुई हे


वहीं निर्वाचन अधिकारी विजय देवराडी ने बताया की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है , नामांकन पत्र की बिक्री के लिए अलग अलग काउंटर लगाए गए है, जिससे किसी भी प्रत्यासी को नामांकन पत्र खरीदने में कोई असुविधा ना हो