
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Porta luk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर : अमित कंडियाल

स्थान-ऋषिकेश

ऋषिकेश पुराने बस अड्डे के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के अंदर एक मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।


वी.ओ(1) : शहर के बंगाली मंदिर रोड स्थित भरत वाटिका नाम की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में बंगाल का रहने वाले 19 वर्षीय रविंद्र नाम के एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। युवक के फांसी के फंदे से लटके हुए शव को देख आसपास अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल ऋषिकेश पुलिस को दी गई, जिसके बाद सीओ ऋषिकेश और कोतवाल रवि सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जिसमें उन्होंने पाया कि युवक का शव एक रस्सी में नहीं बल्कि दुपट्टे से लटका हुआ मिला है।

यह देखते ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहे मजदूरों और ठेकेदारों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार को भी मौके पर तलब किया गया। पुलिस युवक की मौत का दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।


