रंगदारी खुलासा में मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान समेत पांच बदमाशो को गिरफ्तार

रंगदारी खुलासा में मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान समेत पांच बदमाशो को गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – धरमराज

स्थान – हरिद्वार

ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने किया खुलासा जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम से सर्राफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान समेत पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पूर्व बैंक कर्मी प्रदीप चौहान एमएससी पास है और यूपी के बिजनौर जिले का निवासी है।प्रदीप ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 26 जुलाई की शाम को सर्राफा कारोबारी पर गोली भी चलाई थी। गनीमत रही कि गोली सर्राफा कारोबारी के लैपटाप में धंस गई और उसकी जान बच गई।

ज्वालापुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदीप चौहान को एक मामले में फैसले के लिए रुपयों की आवश्यकता थी इसलिए उसने हरिद्वार के मोरा तारा ज्वैलर्स के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की योजना बनाई। योजना को सफल बनाने के लिए उसने अपने चार साथियों का सहारा लिया और 26 जुलाई को सर्राफा कारोबारी पर गोली चलाने के बाद उसे फोन पर 50 लाख रुपए देने धमकी दी।

कारोबारी की शिकायत पर चार पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बीती रात पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान और उसके साथियों को रानीपुर झाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशो के पास एक पिस्टल, दो देशी तमंचे और घटना में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद की है