


रिपोर्टर: रिजवान अख्तर

स्थान – गदरपुर

जिला अधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित जनपद में नवाचार गतिविधि घर की पहचान लाडली कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वही जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने कहां की परिवार में प्रथम बेटी के जन्म पर उसके नाम की प्लेट अपने घर के बाहर लगाएं।


वही कार्यक्रम में पहुंची 22 गर्भवती महिलाओं की जिलाधिकारी एवं नगर पालिका चेयरमैन गुलाम गौस द्वारा गोद भराई भी कराई गई एवं कार्यक्रम के अंतर्गत जीजीआईसी की बालिकाओं द्वारा कविता, स्लोगन, कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को जिला अधिकारी द्वारा पुरूस्कृत किया गया और 50 स्कूली बालिकाओं को स्कूल बैग भी दिए गए।


उन्होंने कहा कि हमारा देश पोराणिक संस्कृति के साथ साथ महिलाओं के सम्मान और इज्जत के लिए जाना जाता है। अवसर पर जिला अधिकारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।।


