
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर: रिजवान अख्तर

स्थान – गदरपुर

कहते हैं जुर्म का रास्ता कितना भी मखमली क्यों ना हो उसे जेल की कालकोठरी में जाकर ही खत्म होना होता है यह कहावत शाकिर उर्फ नकटा पर सही साबित होती है। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व में करतारपुर रोड पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
आपको बताते चलें 30 जुलाई को करतारपुर कॉलोनी में हुई फायरिंग के मामले का खुलासा करते हुए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित तबस्सुम पत्नी शकील मियां की तहरीर देकर शाकिर उर्फ नकटा एवं अन्य साथियों घर में घुसकर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 147/452/307/34 आईपीसी के तहत शाकिर व उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेश अनुसार घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।


वही मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों शाकिर पुत्र सनावर नासिर पुत्र सनावर अली एवं जाफर अली पुत्र अकबर अली को भीमताल अभियुक्त शाकिर के जीजा रफी के घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा कारतूस एवं 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया। वहीं एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों में से दो आरोपियों का अपराध से पुराना नाता रहा है। वही जब दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला के इनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण के उपरांत उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, एसआई गौरव जोशी, कांस्टेबल इमरान अंसारी, मोहन बोरा, दर्शन सिंह आदि शामिल थे।।


