
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

एक अगस्त से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सीमांत क्षेत्र खटीमा के कई क्षेत्रों में भारी जलभराव से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त। खटीमा एसडीएम ने जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण कर नगर पालिका को जल निकासी के दिए निर्देश।


विगत 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सीमांत क्षेत्र खटीमा के कई इलाकों में हुआ जलभराव। खटीमा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से जलभराव की आ रही शिकायतों पर जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट सबसे पहले डिग्री कॉलेज रोड और पहाड़ी कॉलोनी में पहुंचे जहां मुख्य मार्ग पर ही भारी जल भराव हुआ है। एसडीएम ने जलभराव का मौका मुआयना किया और आम जनता की जलभराव के कारण हो रही दिक्कतों को भी सुना।

वही मीडिया से वार्ता में एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण खटीमा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या आ रही है। आज वह डिग्री कॉलेज रोड और पहाड़ी कॉलोनी में जलभराव को देखने आए हैं। क्योंकि रोड का भी नीचा हो गया है जिससे पानी रोड के ऊपर से बह रहा है, वह नगर पालिका को निर्देशित कर रहे हैं कि तत्काल पानी को निकालने की व्यवस्था की जाए।और सड़क काफी नीची है इसके लिए वह वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क को ऊंची करने की प्रयास करेंगे।


