


रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

अभियुक्त द्वारा स्वय के बयानों में “होटल कर्मी राजेन्द्र डोबाल, सुरेश सनवाल, पुष्कर धामी व मृतक गिरिश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा छोटी छोटी बातो को लेकर परेशान करने व लड़ाई झगड़ा करते हुए मारने को आने सम्बन्धी बातो से परेशान होना तथा दिनांक 02/08/2022 को रिसोर्ट परिसर में राजेन्द्र डोभाल एवं मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मोबाइल मांगने के दौरान मोबाइल रिचार्ज को लेकर उक्त दोनो द्वारा स्वयं से पुनः लड़ाई झगड़ा कर मारने को आने की बातो से क्षुब्ध होकर दोनो व्यक्तियो को जान से मारने का इरादा बनाकर राजेन्द्र डोबाल के पतला दुबला होने के फलस्वरुप पहले मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को मारने का मन बनाकर मृतक को गार्ड रुम से सोने बहाने ड्राईवर रुम ले जाकर मृतक के लिए


बीडी लाने हेतु बाहर जाना कहकर बक्सेन्ट रिसोर्ट के किचन में जाकर एक स्टील का एवं एक लोहे का चाकू पेट में खोसकर व बीड़ी जलाकर मृतक के पास जाकर मृतक को बीडी पिलाकर तत्पश्चात् दोनो चाकूओ को तकिये के नीचे रख कर मृतक के सोने के 5 मिनट के पश्चात् बायें हाथ में तकिया व दाहिने हाथ में चाकू लेकर बाय हाथ में रखे


तकिये से मृतक का मुंह दबाकर दाहिने तरफ करवट में लेटे मृतक के पेट व पीठ पर दो वार करना तत्पश्चात् मृतक द्वारा बदहवास स्थिति में उठने के पश्चात् चाकू पकड़ने पर स्वयं के हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार करने के बाद तकिये के नीचे रखे चाकू से मृतक के सिर, गर्दन, हाथो, पेट व पीठ पर मृतक के मरने का भरोसा होने तक कई वार करना अवगत कराया।


