लोहिया हेड पावर हाउस में आग लगी

लोहिया हेड पावर हाउस में आग लगी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट-अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

लोहिया हेड पावर हाउस में 33kv के ब्रेकर और सिटी में इंटरनल फाल्ट होने से लगी आग। आग लगने से ब्रेकर और सिटी पूरी तरह जले। खटीमा, झनकट सहित आसपास के शहरों की विद्युत आपूर्ति हुई ठप्प। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे।

प्रदेश में एक तो विद्युत की कमी के चलते विद्युत कटौती की जा रही है। वही आज खटीमा से 6 किलोमीटर दूर लोहिया हेड पावर हाउस में जहां से खटीमा टनकपुर सहित कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई होती है वहां पर 33 केवी के ब्रेकर और सिटी में इंटरनल फाल्ट होने के कारण धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतनी तेज था कि दूर तक लोगों को धमाका और आग की लपटें उठती दिखाई दी। लोहिया हेड पावर हाउस में आग लगने की सूचना पर तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को बुझाया लेकिन आग बुझाने तक 33kv के ब्रेकर और सिटी जलकर राख हो चुके थे।


खटीमा विद्युत विभाग के एसडीओ अंबिका यादव ने मीडिया को बताया कि लोहिया हेड पावर हाउस में 33 केवी के ब्रेकर और सिटी फाल्ट आने के कारण जलकर राख हो गए जिससे खटीमा सहित कई स्थानों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है विद्युत विभाग विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के लिए तेजी से काम कर रहा है उम्मीद है जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारू की जा सकेगी।