नैनीताल पुलिस ने लाखों के जेवरात व नगदी तथा मो0सा0 चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित अलग-अलग मुकदमों में आरोपी 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एस0एस0पी0 नैनीताल ने टीम को 2,500 रूपये की देने घोषणा की गयी।

नैनीताल पुलिस ने लाखों के जेवरात व नगदी तथा मो0सा0 चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित अलग-अलग मुकदमों में आरोपी 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एस0एस0पी0 नैनीताल ने टीम को 2,500 रूपये की देने घोषणा की गयी।

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

संक्षिप्त विवरण- श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे जनपद मे घटित अपराधो में अपराधियों के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है, जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी अभियुक्त के दौरान दिनांक- 04.07.22 को 01 अभियुक्त को चुराये गये एक गले का हार मय डोरी, 01 एक गले की चैन, 01 अंगूठी मर्दाना, 02 अंगूठी जनाना, 01 जोड़ी बाली , 02 जोड़ी झुमके (पीली धातु के) व नगदी कुल एक लाख नौ हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

अपराध करने का तरीका अभियुक्त सलीमउद्दीन उर्फ साहिल द्वारा रात्रि में रेशमा पत्नी इस्तियाब उल नबी निवासी वार्ड नं0 59 गौजाजाली उत्तर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के घर मे घुसकर ताला तोड़कर सोना व नगदी चोरी ।

पुलिस कार्यवाही- दिनांक-04.07.2022 को उ0नि0 मनोज यादव मय कानि0 868 मुन्ना सिंह व कानि0 58 सीपी भूपेन्द्र ज्येष्ठा के द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त सलीमउद्दीन उर्फ साहिल पुत्र नसरुद्दीन निवासी गौजाजाली निकट ड्रीम इन्टरनेशनल स्कूल के पास वार्ड नं0 59 थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष को एक गले का हार मय डोरी, 01 एक गले की चैन, 01 अंगूठी मर्दाना, 02 अंगूठी जनाना, 01 जोड़ी बाली , 02 जोड़ी झुमके (पीली धातु के) व नगदी कुल एक लाख नौ हजार रुपये के साथ अभियुक्त उपरोक्त को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-241/22, धारा-380/457/411 भादवि किया गया है।

घटनास्थल- अभियुक्त को बरेली रोड की ओर आँवला चौकी गेट से अन्दर जंगल में भागते हुए पकड़ कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त सलीमउद्दीन उर्फ साहिल पुत्र नसरुद्दीन निवासी गौजाजाली निकट ड्रीम इन्टरनेशनल स्कूल के पास वार्ड नं0 59 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- अभियुक्त के कब्जे से एक गले का हार मय डोरी, 01 एक गले की चैन, 01 अंगूठी मर्दाना, 02 अंगूठी जनाना, 01 जोड़ी बाली , 02 जोड़ी झुमके (पीली धातु के) व नगदी कुल एक लाख नौ हजार रुपये बरामद होना।

आपराधिक इतिहास- अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
पुलिस टीम थाना बनभूलपुरा – 1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी। 2- उ0नि0 मनोज यादव ।
3- कानि0 868 मुन्ना सिंह । 4-कानि0 58 भूपेन्द्र ज्येष्ठा।