
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्ट:-भगवान मेहरा।
स्थान:- कालाढूंगी

मानसून की दस्तक के चलते संक्रामक रोगों का खतरा दिन-प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वही कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर कन्याल ने बताया आजकल रोज ओपीडी में 50 से 60 ऐसे मरीज आ रहे हैं जिन्हें बुखार,


सर दर्द व गले में दर्द की शिकायत है। जिनका रूटीन कोविड-19 का टेस्ट कराया जा रहा है जिसमें अभी तक कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। यह एक तरीके का वायरल है जिसमें हमें कोविड-19 की तरह ही सावधानी बरतनी होगी।


हाथ धोना, मास्क का उपयोग व सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य है। इसके अलावा डायरिया के भी बहुत सारे मरीज आ रहे हैं जिनको यह सभी सावधानियां बरतनी होंगी।


