


रिपोर्टर :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रत्याशी लोहाघाट राजेश बिष्ट के दिशानिर्देश में आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री की हर हाथ तिरंगा अभियान की शुरुवात की गई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ये अभियान देवीधुरा मुख्य बाजार से शुरू हुआ और पाटी बाज़ार, पाटी क्षेत्र के सभी सरकारी संस्थानो से होते हुए धुनाघाट, खेतिखान होते हुए लोहाघाट मुख्य बाज़ार व सभी सरकारी संस्थानो में प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगा दिया गया। इस अभियान के तहत लगभग 2100 तिरंगे बाँटने का लक्ष्य रखा गया है


आप नेता राजेश बिष्ट ने कहा की इस अभियान के तहत पूरे देश मे प्रत्येक व्यक्ति को देशभक्ति में रंगने की मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा इस बार दिल्ली मे लहराया जाएगा। इसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी द्वारा लोहाघाट विधानसभा में भी हर हाथ तिरंगा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा कट्टर देश भक्ति, बलिदान, खुशहाली, हरियाली, शांति व हमारी आन का प्रतीक है।


प्रत्येक व्यक्ति जब तिरंगा देखता है तो देश के वीर शहीदों के बलिदान व उनसे जुड़ी गाथाओं से भावविबोर हो उठता है। हमारा दायित्व है कि हम सभी इस तिरंगे की आन, बान, शान के लिए सदैव एकजुट होकर दसरे देशों को आपनी एकता, अखंडता का परिचय दें।
तिरंगा यात्रा में हर जगह क्षेत्र के अनेको लोगों ने जोश और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के संचालन में मुख्य रूप से राहुल सती, वीना कनौजिया, प्रताप बिष्ट, विक्की बहुगुणा, राकेश बिष्ट, संजय बिष्ट, तरुण बिष्ट, मोहित लमगड़िया, धीरू बिष्ट, पवन कुमार, पवन बगोटी, भस्कार बिष्ट आदि सम्मलित रहें।


