
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – रिजवान अली

स्थान -गदरपुर

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित पीसीएस मुख्य परीक्षा में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और राज्य सरकार की चुप्पी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा में जो अनियमितताएं सामने आई है जिसमें मुख्यता एक प्रश्न जो उत्तराखंड राज्य को लेकर है


जिसमें आयोग द्वारा गलत उत्तर को सही उत्तर ठहरा कर मनमानी की गई है जिससे सैकड़ों अभ्यर्थी मेन्स पेपर से वंचित रह गए जिसे लेकर अभ्यार्थी हाईकोर्ट की शरण में गए जहां हाईकोर्ट ने आयोग को जिन विद्यार्थियों का उत्तर सही था

उनका परीक्षा फल 2 सप्ताह के भीतर सही करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयोग उसका शीघ्र निस्तारण करें साथ ही मेन्स एग्जाम के लिए विद्यार्थियों को 3 माह का अतिरिक्त समय दिया जाए।।


