हेलंग गांव में घसियारियों के साथ हुई घटना को लेकर महिलाओं में आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है फिर हुआ मालधन में प्रदर्शन।

हेलंग गांव में घसियारियों के साथ हुई घटना को लेकर महिलाओं में आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है फिर हुआ मालधन में प्रदर्शन।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -सलीम अहमद साहिल

स्थान – रामनगर

हेलंग गांव की घसियारी महिलाओं की पुलिस व सीआईएसएफ के द्वारा जबरन घास चीन जाने व उन्हें घंटों तक गैर कानूनी हिरासत में रखे जाने के खिलाफ महिला एकता मंच के बैनर तले मालधन क्षेत्र की महिलाओं में जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जुलूस के बाद मानधन नंबर दो के चौराहे पर हुई सभा का संचालन करते हुए महिला एकता मंच की कौशल्या ने कहा कि हेलंग गांव में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार व उत्पीड़न की घटना उत्तराखंड की महिलाओं का अपमान है। अब यह लड़ाई केवल हेलंग गांव के लोगों की नहीं है बल्कि पूरे उत्तराखंड की बन चुकी है।
संयुक्त किसान मोर्चा के ललित उप्रेती ने कहा कि महिलाएं सदियों से अपने जंगलों से चारा पत्ती व अपनी जरूरत की वस्तुएं लाती हैं। आज सरकार द्वारा उनके मौलिक अधिकारों पर रोक लगाई जा रही है। हम महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं करेंगे यह हमारे उत्तराखंड की महिलाओं की एक अस्तित्व का सवाल है।


युवा एकता मंच के इन्द्र जीत ने कहा उत्तराखंड आंदोलन व चिपको आंदोलन मे महिलाओं की अहम भूमिका रही है वर्तमान सरकार द्वारा आज महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है।
सरस्वती जोशी ने कहा उत्तराखंड की नदियों पर जल विद्युत परियोजनाएं लगाकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। टीएचडीसी खेल का मैदान बनाने के नाम पर ग्रामीणों के हरे-भरे जंगलों व उनके गोचर को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि अलकनंदा का पानी डायवर्ट करने के लिए 13.5 किलोमीटर लंबी टनल खोदी जा रही है और उसे खोदने के लिए विस्फोटक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जिससे पर्यावरण को बेहद नुकसान हो रहा है।


महिला एकता मंच की कौशल्या ने सभा के अंत में बताया कि 7 अगस्त को रामनगर में की विलेन की घटना को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सहित पार्क से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
इस कार्यक्रम में सरस्वती जोशी, साहिस्ता, आन्नदी देवी, नीमा देवी, माया देवी ,गंगा देवी ,गीता देवी, चन्द्रा देवी ,ममता देवी, महक ,पार्वती देवी, दया देवी, राजेंद्र, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।