भाजपा मण्डल लालकुआँ कार्यसमिति की बैठक, आयोजित हुई

भाजपा मण्डल लालकुआँ कार्यसमिति की बैठक, आयोजित हुई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

स्थान- लालकुआँ

भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआँ की कार्यसमिति बैठक आज अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया । इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा|

कि प्रदेश की कार्यसमिति के बाद जिले की कार्यसमिति के बाद मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है| जिसमे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाई जाये इसको लेकर चर्चा की जा रही है| इसके साथ ही भाजपा के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की जा रही है ।

इस दौरान मुख्य वक्ता पहुँचे किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण व प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे| कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए|कार्यकर्ताओं से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आहवान किया ।