
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – राजू सहगल

स्थान – किच्छा

भाजपा के उधम सिंह नगर जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का किच्छा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। किच्छा में कुर्मी क्षत्रिय जन कल्याण महासभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का स्वागत करते हुए बधाई दी गई।


आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विवेक सक्सेना जमीन से जुड़े हुए नेता है, और उनके जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान तमाम लोगों ने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए| विवेक सक्सेना के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आयोजित कार्यक्रम में तमाम गणमान्य लोगों ने जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के निवास पर भी तमाम कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोगों ने विवेक सक्सेना को शॉल पहनाकर उनके जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी । कार्यक्रम में तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


