केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

देश में विपक्षी दलों द्वारा लगातार केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। हरिद्वार में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। देवपुरा तिराहे पर किए गए| सत्याग्रह में कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और पूर्व दर्जाधारी मंत्री संजय पालीवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया| कि मोदी सरकार देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। युवाओं पर जबरदस्ती अग्निपथ योजना को थोपा जा रहा है। कांग्रेस नेताओ ने साफ तौर से कहा कि देश के भविष्य के साथ ही देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है|

जिसे कांग्रेस बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओ ने चेतावनी दी है, जब तक मोदी सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।