
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला वासिंयों ने कहा कि स्थाई और अस्थाई उपतहसील पुलहिंडोला में बननी चाहिए।
लोगों ने कहा कि वे आठ साल से तहसील के लिए संघर्षरत हे। पुलहिंडोला वासिंयों ने उपतहसील भवन बनाने की मांग को लेकर एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से सीएम और राजस्व मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि अगर उपतहसील कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पुल्लहिंडोला क्षेत्र के लोगों ने उपतहसील भवन बनाने और पुलहिंडोला में उपतहसील खोलने की मांग पर लोहाघाट के तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देकर कहा कि पुलहिंडोला गुमदेश का केन्द्र बिंदु होने के साथ बैंक, भवन, पानी आदि की तमाम सुविधाएं हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उपतहसील को अन्यत्र शिफ्ट करने की योजना बना रहा है। प्रशासन को कई बार पत्र भेजने के बाद भी वह स्थलीय निरीक्षण नहीं कर रहा है। उन्होंने पुलहिंडोला में अस्थाई तहसील खोलने के बाद भूमि चयन कर स्थाई तहसील खोलने की मांग उठाई। एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया कि फिलहाल किमतोली अस्थाई तहसील बनाई जाएगी। अभी स्थाई भवन के लिए हर जगह भूमि के चयन की प्रक्रिया चल रही है। तहसील परिसर के लिए लगभग 50 नाली भूमि चाहिए वही ग्रामीणों ने कहां पुलहिंडोला में तहसील खोलने के लिए प्रशासन को 50 नाली से भी अधिक भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी|


