
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट -अशोक सरकार

स्थान – खटीमा उधम सिंह नगर

जनपद उधम सिंह नगर खटीमा के सीमांत गांव खेलड़िया निवासी पुष्पा देवी पत्नी ब्रिजेश पासवान ने अपने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर प्रशासन को गलत सूचना देकर अपनी जमीन में कराए जा रहे निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से तुड़वाने का गंभीर आरोप लगाते हुए | गुस्साए ग्रामीणों के सहयोग से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि मंगलवार को एसडीएम, तहसीलदार तथा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को निर्माणाधीन मकान जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिस पर आक्रोशित एवं दुखी महिला तथा उसके परिजनों ने पड़ोस के ही खनन अधिकारी पर मकान तुड़वाने का आरोप लगाया था। ज्ञापन के मुताबिक पीड़ित महिला का पड़ोसियों से खेत के मेड़ का विवाद था |


जिसका निपटारा कर के पिलर लगा दिया गया था | किंतु इसके बावजूद भी खनन अधिकारी के परिजनों द्वारा सोमवार को पिलर को जबरदस्ती उखाड़ दिया गया | तथा मंगलवार को प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जिस संबंध में पीड़िता ने आरोप लगाया कि खनन अधिकारी ने प्रशासन को गलत सूचना देकर मेरा मकान तुड़वाया है, जबकि 50-60 वर्षों से वह उसी जगह पर रहते आ रहे हैं|

इसी संबंध में आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पीड़िता तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि हमारे द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी उसी के विरुद्ध कुछ महिलाएं आई थी , जिनको चेतावनी दी गई कि उनके द्वारा यदि अभद्र व्यवहार किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी |


