युवती को जंगल में ले जाकर  दुष्कर्म का प्रयास

युवती को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – राजू सहगल।
स्थान – किच्छा।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में विगत दिनों हुई चोरियों का खुलासा किए जाने पर व्यापारियों ने किच्छा पुलिस को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर क्षेत्र एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को व्यापार मंडल के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाने | के लिए एक लाख रुपए नगद देने की भी घोषणा की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला एवं महामंत्री विजय अरोरा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी किच्छा कोतवाली पहुंचे। किच्छा कोतवाली में व्यापारियों ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए |

पुलिस टीम को सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि विगत दिनों के क्षेत्र में हुई ,कई चोरियों से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ था | और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में खासा रोष देखा गया। व्यापारियों ने कहा कि चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों द्वारा विगत दिनों पुलिस प्रशासन का घेराव करते हुए जल्द खुलासे की भी मांग की गई थी। व्यापारियों ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार का स्वागत करते हुए कहा | कि गत दिवस पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के साथ ही चोरी गए माल तथा नगदी को बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।

व्यापारियों ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता एवं व्यापारी हित में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों का व्यापारी पूरा समर्थन करेंगे। इस दौरान नगर की मुख्य सड़कों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी मांग उठाई गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एक लाख रुपए नगद धनराशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा नशाखोरी पर लगाम लगाने सहित तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की।