डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए चलाया गया एंटी लारवा फागिंग अभियान

डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए चलाया गया एंटी लारवा फागिंग अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- निरंजन सिंह

स्थान – कालागढ़

कालागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में डायरिया के मामले सामने आने के बाद से सरकारी मशीनरी हरकत में है| और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है| आज तीसरे दिन अफजलगढ़ ब्लॉक के बीडीओ रवि प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विकास कुमार, शुभम राज चौहान और ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में पूरी पंचायत में एंटी लारवा फॉगिंग तथा सफाई अभियान चलाया गया|

जिसके अंतर्गत गांव में व्याप्त गंदगी को जेसीबी की मदद से साफ कराया गया और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके अतिरिक्त गांव की गली गली में फागिंग मशीन चलाई गई। वही गांव में फैल रहे संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है|

जिसमें लोगों से कार्बेट के पके आम ना खाने, बिना उबाले पानी न पीने, ओआरएस उपलब्ध ना होने पर नमक चीनी घोलकर नींबू पानी पीने, मांसाहार के एकदम बाद बर्फ या ठंडी चीजों का इस्तेमाल ना करने तथा कुछ समय तक बाहर के खाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।