
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट- मनिष

स्थान- पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ मे मौजूद प्राइवेट फाइनेंस कंपनी चोला मण्डलम् के एक कर्मचारी ने स्थानीय लोगों को वाहन खरीद- फरोख्त करवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हो गया। ठगे गए लोगों ने थाना कोतवाली पिथौरागढ़ मे कर्मचारी के नाम पर एफआईआर दर्ज करवाई, साथ ही कंपनी के एरिया मैनेजर ने भी इस संबध मे एफआईआर दर्ज करवाई थी।


मामला पंजीकृत कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लोकेश्वर सिंह पुलिस अध्यक्ष ने बताया एक मुकदमा हमारे थाना कोतवाली मे पंजीकृत किया गया था| जिसमें चोला मण्डलम् फाइनेंस कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर है। उन्हीं ने तहरीर दी थी कि उन्हीं के कर्मचारी ने जो उनके इन्वेस्टर्स है उनसे लोन के नाम से उनसे पैसे लिए, उनका पैसा लेकर गायब हो गए है। उसीके अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया और कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को नोएडा से गिरफ्तार किया गया। और न्यायालय मे पेश किया गया है। धोखाधड़ी लगभग 12 लाख 18 हजार रुपये का जो टा्जेक्शन है, वो हमारे पास रिकॉर्ड मे आया है। हमारा स्टीमेट है कि इसमें और भी कुछ पैसे है, जिसका टा्जेक्शन हम ढूंढ रहै है,ये लगभग 20 लाख से ऊपर का फा्ड माना जा रहा है।


