
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – राजू सहगल

स्थान – किच्छा, उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ एडवोकेट स्वर्गीय बसंत कनोडिया की होनहार सुपुत्री ने अपने पिता के सपने को साकार करते हुए एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर किच्छा का नाम रोशन कर दिया। वरिष्ठ एडवोकेट बसंत कनोडिया की होनहार सुपुत्री आस्था कनोडिया के डॉक्टर बनने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने आस्था कनोडिया को बधाई देते हुए सम्मानित किया और आस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। आस्था कनोडिया ने श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा, बरेली यूपी से एमबीबीएस की परीक्षा पास की है।


आस्था कनोडिया के डॉक्टर बनने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर होनहार आस्था को बधाई दी तथा परिजनों ने मिष्ठान वितरण किया। किच्छा के नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा अग्रवाल महासभा से जुड़े तमाम लोगों ने आस्था को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता बसंत कनोडिया को देते हुए डॉ आस्था कनोडिया ने कहा कि अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने परिवार के सहयोग से समाज सेवा के उद्देश्य से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है|

और आगे चलकर चर्म रोग एवं त्वचा रोग का कोर्स प्राप्त कर समाज सेवा करना चाहती है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेनवाल, अग्रवाल महासभा के गिरधारी गोयल, किशन गोयल सहित दर्जनों लोगों ने आस्था कनोडिया को सम्मानित कर चिकित्सक बनने पर बधाई दी।


