अपनी मांगों को लेकर 11 माह से आंदोलन कर रहे कर्मचारी,28 जून को करेंगे महापंचायत आयोजन

अपनी मांगों को लेकर 11 माह से आंदोलन कर रहे कर्मचारी,28 जून को करेंगे महापंचायत आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट राजू सहगल।

स्थान किच्छा, उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर पिछले कई माह से आंदोलन कर रहे इंट्रार्क कंपनी के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने  मांगें जल्द पूरी ना होने की दशा में 28 जून को किच्छा में मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन करने की घोषणा कर दी । महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यहां बता दें कि पिछले करीब 10 महीने से किच्छा के इंट्रार्क कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरना स्थल पर कर्मचारियों के साथ-साथ महिलाएं तथा छोटे-छोटे बच्चो ने भी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इंट्रार्क कंपनी के आंदोलनरत कर्मचारियों  का कहना है कि  उत्तराखंड शासन द्वारा 30 मई को इंट्रार्क कंपनी सिडकुल पन्तनगर की तालाबन्दी को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है| लेकिन श्रम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा कंपनी की तालाबन्दी समाप्त कर मजदूरों की कार्यबहाली कराने व मजदूरों के पिछले 3 माह के वेतन की वसूली को कोई भी प्रयास नहीं किये गए। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते 16 मार्च 2022 से तालाबंदी के शिकार करीब 500 कर्मचारियों के बच्चे तथा घर के अन्य लोग भुखमरी की स्थिति में हैं; और बच्चों के स्कूल छूटने की नौबत आ गई है।

कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि अप्रैल और मई माह में 36 स्थाई मजदूरों को कंपनी के स्टैंडिंग ऑर्डर का गलत हवाला देकर गैरकानूनी रूप से निलंबित कर दिया  , जबकि कथित घटना के समय कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं थे| और निलंबित किए गए कर्मचारी छुट्टी पर थे।  कंपनी कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 27 जून तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो 28 जून को किच्छा में मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।