प्राईम अस्पताल के नि: शुल्क स्वास्थ शिविर में सैंकडों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

प्राईम अस्पताल के नि: शुल्क स्वास्थ शिविर में सैंकडों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खण्ड सल्ट के तल्ला मानिला गीता भवन में सल्ट विधायक महेश जीना के सहयोग से प्राईम अस्पताल काशीपुर द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । जिसमें क्षेत्र के सैंकडों ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। प्राईम अस्पताल काशीपुर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  सर्जन, हडडी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन,स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिविर में आये ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया।  शिविर में ,ब्लड शुगर, बीपी आदि की जांच भी की गई।

ग्रामीणों ने प्राईम  अस्पताल का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि  सल्ट श्रेत्र में इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगाने का अनुरोध किया। जानकारी देते हुए डॉक्टर अर्जुन सिंह बोहरा ने बताया  कैंप में अधिकतर ऐसे रोगी आए जो पिछले काफी समय से नासूर बीमारियों से परेशान थे। विभिन्न स्थानों पर ईलाज के बाद भी उन्हें आराम नही मिला। अभी तक लोगो को सही बीमारी पता न होने के कारण सही डाक्टर से इलाज नही करवा पाते थे।

ग्रामीणों को जानकर अति प्रसन्नता हुई की। प्राईम अस्पताल काशीपुर निशुल्क जांच।  उन्होंने बताया कि सल्ट में जगह -जगह मेडिकल केम्प आयोजित किए जाते रहेंगे।  ग्रामीणों क्षेत्रों में  मेडिकल सुविधा कम है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा लाभ लेने के रामनगर व रानीखेत जाना पडता है। स्वास्थ्य शिविर लगने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा लाभ मिला। यहां शिविर में,ब्लड शुगर आंख, कान, दन्त , सामान्य बीमारी की निशुल्क दवा वितरण की।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के कैप लगने लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल पायेगा। ग्रामीणों ने प्राईम अस्पताल काशीपुर का आभार ब्यक्त किया । इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर विमल बोहरा, डॉक्टर आदर्श सेंगर, डॉक्टर तनवीर फातिमा, विक्रम ठाकुर, किरण देव, दीपक, अरुण, पुरण चंद, विकास, विक्रम, संदीप आदि लोग मौजूद थे।