
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

आखिरकार रेलवे विभाग ने लक्सर में रेलवे अंडर पास के निर्माण काम शुरू कर दिया है। बता दे की लक्सर में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने के बाद से ही यहां रेल अंडर पास के निर्माण की मांग उठ रही थी| पिछले दिनों रेल लाइन पर दो बच्चो की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने के बाद इस मांग ने और अधिक तूल पकड़ लिया था |


लोगो की मांग पर रेलवे विभाग ने अंडरपास को मंजूरी दे दी थी| अब इसके निर्माण का काम शुरू हो गया है। रेलवे कॉन्ट्रेक्ट और लक्सर के व्यापारियों ने पुराने रेलवे क्रासिंग के पास हवन यज्ञ कर, रेल अंडर पास के निर्माण काम शुरू किया है। अंडर पास निर्माण कार्य गुरू होने से क्षेत्र के लोग खुश हैं|


