पडासोशेरा गांव में बरसात के पानी ने मचाई तबाही, ग्रामीणों के खेत व फसलें हुई बर्बाद

पडासोशेरा गांव में बरसात के पानी ने मचाई तबाही, ग्रामीणों के खेत व फसलें हुई बर्बाद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

बाराकोट ब्लॉक दूरस्थ पडासोशेरा गांव हुई भारी बारिश का पानी गांव में घुस गया, ग्रामीणों की फसलों खेतों को तबाह कर दिया | ग्रामीणों ने कहा पिछले वर्ष अक्टूबर माह में हुई भारी बारिश से सड़क से बहते हुए पानी ने गांव के बीचो-बीच खेतों को काटकर नाला बना दिया था| अब बारिश होने पर पूरा पानी गांव को तबाह कर रहा है|

ग्रामीणों के मकान व खेत खतरे की जद में आ गए हैं| ग्रामीणों ने प्रशासन व पी एम जी एस वाई से जल्द से जल्द गांव में नाला निर्माण करने या सड़क के पानी को जंगल की ओर को डाइवर्ट करने की मांग की है| ग्रामीणों ने कहा अगर यह कार्य जल्दी नहीं करा  गया तो बरसात के मौसम में गांव में भीषण तबाही व आपदा आ सकती है|

वही लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्या का हल किया जाएगा| पीएमजीएसवाई, भूमि संरक्षण व कृषि विभाग से इस मामले में वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा|