
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

लक्सर की ओर से आ रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे विज्ञापन बोर्ड से टकरा गई। जिसके बाद अनियंत्रित हुई बस ईंट के ढेर की चपेट में आ गई। घटना में दस यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर लक्सर हरिद्वार मार्ग स्थित गांव फेरुपुर के नजदीक यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े विज्ञापन पोल से टकराकर ईंट के ढेर की चपेट में आ गई।


बस में चालीस यात्री सवार थे, जो देहरादून एक सतसंग में शामिल होने जा रहे थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने बस में फंसे चालक और यात्रियों को बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चौकी प्रभारी फेरुपुर चरण सिंह चौहान ने बताया घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।


