
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – मनीष

स्थान – पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष चौहान की पहल पर वर्ष 2018 के बाद पिथौरागढ़ मुख्यालय मे दिव्यांग मानसिक शिविर का आयोजन किया गया। अभी तक दिव्यांग मानसिक लोगों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनपद के लोगों को हल्द्बानी सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज की दौड़ लगानी पड़ती थी ।आर्थिक रुप से कमजोर लोग वंहा तक नहीं जा पाते थे।शिविर मे जनपद भर के तीन सौ पचास लोगों का पंजीकरण कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।


डाँ. एच.एस.ह्यायंकी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया जिलाधिकारी की पहथ पर मानसिक विकंलाग शिविर का आयोजन किया गया है।जिसके लिए पहले लोगों को हल्द्बानी भागना पड़ता था,आर्थिक क्षति के साथ शारिरिक क्षति का सामना करना पड़ता था।हमारा उद्देश्य है हम यंहा पर हर क्वार्टरली एक कैप लगाए। हल्द्बानी से आए विशेषज्ञ डाँ. जे.सी.पंत ने बताया डिस्एबलटी सर्टिफिकेट देने मे सबसे बड़ी दिक्कत यंहा पर ये है,मेंटल प्रोफेशनल उत्तराखंड मे कम है,जिसके कारण लोगों को हल्द्बानी आना पड़ता था।चार साल पहले एक कैप लग चुका है जिसमे तीन सौ लगभग मानसिक दिव्यागता के सर्टिफिकेट निर्गत किए गए थे।मानसिक रोगी को हल्द्बानी लाना कठिन कार्य है।

उसे देखते हुए यंहा शिविर लगाकर घर के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास है।डाँ आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया मेंटल रिटायर्ड लोगों की जो समस्या है,उनको जो चैकअप करवाना है,उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग हमारा जो प्रयास था अनफालनेचुरल्टी आज शिविर लगा है।कुछ लोगों के आधार अभी तक नहीं बने है उसके लिए हमने उसके लिए हमने आधार की टीम भी भेजी है।ताकि किसी भी तरह की उनकी समस्या है तो हम उसका समाधान कर सकें,सुशीला तिवारी हास्पिटल से एक साइकिस्ट आए है,मै उम्मीद करता हुँ इससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। राजेंद्र कुमार ने बताया दिव्यांग शिविर लगाया गया है इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा इससे पहले प्रमाण पत्र बनाने के लिए हल्द्बानी जाना पड़ता था जिसमे काफी खर्चा होता था।



