
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

चंपावत निवासी मुजम्मिल के द्वारा गूगल में बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर अज्ञात साइबर ठगों ने मुजम्मिल के खाते को एनीडेस्क पर लेकर ₹654750 उड़ा लिए| इतनी बड़ी धनराशि की ठगी पर चंपावत पुलिस में हड़कंप मच गया चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने साइबर सेल को ठगी गई | धनराशि को आवेदक के खाते में डालने को निर्देश दिए|


जिसके बाद सीओ ऑपरेशन अभिनय चौधरी के दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम ने यू पीआई, बैंक नोडल से संपर्क कर मुजम्मिल के खाते में ₹419500की धनराशि वापस करवाई तथा शेष धनराशि को वापस कराने की कवायद जारी है| मुजम्मिल के द्वारा चंपावत पुलिस का आभार जताया गया| वही चंपावत पुलिस ने लोगों से साइबर ठगों के झांसे में ना आने की अपील करी है|


