रखरखाव एवं प्रचार के  आभाव मे बर्बाद हो रही है मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट   

रखरखाव एवं प्रचार के  आभाव मे बर्बाद हो रही है मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट   

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- दीपक नोटियाल                               

स्थान- उत्तरकाशी                    

डुण्डा व्लोक का बाल विकास विभाग में नव प्रसूता महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट को रखा गया है| इन किटों की क्या हालत हो रखी है, आधे से ज्यादा किटों को चूहे खा चुके है ओर कुछ किटें खुली पडी है| जिसमे कि कही समान गायव है| जब हमने इसके बारे मे यहाँ के प्रशासनिक अधिकारी से बात की तो उनका कहना है कि उनके पास स्टाफ न होने के कारण यहाँ पर सफाई नही की जा सकी है|

एक तरफ सरकार कहती है कि हम ये योजना हर प्रसूता महिला को देंगे पर जनपद के नजदीक होने पर भी लोगों को इस योजना की जानकारी नही है| साथ ही बाल विकास विभाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों मे इसका प्रचार प्रसार न करने के कारण इन किटों की ये हालत हो रही है| वहीं नायव तहसील दार का कहना है कि वह इस प्रकरण को जिलाधिकारी के सामने रखेंगे ओर स्टाफ की व्यवस्था करवा कर हर महिला को उसका अधिकार देने का प्रयास करेंगे| वही इस योजना का रखरखाव एवं वितरण का कार्य देख रही महिला कर्मचारी ने फिल्ड मे होने की बात कर अपना पल्ला झाड लिया है|