
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा

31 मई को पूरा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाता है । इसी के तहत आज अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में स्कूली बच्चों को विघालयों के प्रधानाचार्य व स्वास्थ्य विभाग कर्मी ने तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने तम्बाकू को छोड़ने का संदेश दिया , और प्रतिज्ञा ली गई की कि वे जीवन मे कभी तम्बाकू का सेवन नही करेगे । तभी हम नशा मुक्त भारत का निर्माण कर सकते है । तम्बाकू का सेवन करने से बीमारियाँ होती है । वावजूद इसके लोग तम्बाकू का सेवन करना नही छोड़ते , 31 मई को पूरा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मानता है ।


इस दिन यह संदेश देने की कोशिशें की जाती है कि तम्बाकू का सेवन नही किया जाना चाहिये । इसके लिए स्कूली बच्चो को विकास खंड सल्ट के खुमाड़, नगचूलाखाल , बांगीघार , पैसिया, टोटाम, टुकनोली , झीपा, कानेखलपार्टी, कोटाचामी, भीताकोट, भौनखाल, इनलों आदि स्कूलों में तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। लोगों को जागरूकता सन्देश दिया जाता है । क्योंकि नशे से शरीर ही नही बल्कि समाज भी खराब होता है । नशे को छोड़कर ही हम नशा मुक्त भारत का निर्माण कर सकते है ।


