बाजपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बाजपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान: बाजपुर

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

बाजपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा|इस दौरान उन्होंने लेवडा नदी की साफ-सफाई और नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। बता दें कि बाजपुर के एसडीएम कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए।

जहां कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को लेवड़ा नदी की साफ सफाई कराने, नदी पर हुए अतिक्रमण को हटवाने, और नदी से जुड़ी हुई नहरो की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि मानसून के मौसम में अत्यधिक वर्षा के कारण लेवडा नदी का जलस्तर बढ़ता है जिससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि लेवडा नदी से जुड़ी नेहरू की साफ सफाई होने से लेवडा नदी में आने वाला अत्यधिक पानी आसानी से शहर से बाहर निकलेगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।