
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

खटीमा के सीमांत गांव बगुलिया निवासी उमाशंकर को बाघ ने शारदा सागर डैम के किनारे घास काटने के दौरान हमला कर मौत के घाट उतार दिया| जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई|वहीं घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल शव बाघ के कब्जे से छुड़ाया|


वहीं मौके पर उपस्थित वन विभाग और पुलिस प्रशासन से बाघ को पकड़ जाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे और मांग पूरी न होने तक पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन और वन विभाग के समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन विभाग के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई । वहीं घटना से आहत मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


