लक्सर में तमंचे की नोक पर छात्रा का अपहरण

लक्सर में तमंचे की नोक पर छात्रा का अपहरण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान– लक्सर

रिपोर्टर –जसवीर सिंह

लक्सर के मुहल्ला लक्सरी की बीएA प्रथम वर्ष की ,एक छात्रा सुबह 9:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली ,जो 10:00 बजे जैसे ही ऑटो में बैठी तो अचानक एक गाड़ी छात्रा के सामने आकर रुकी ,जिसे देखकर छात्रा सहम गई|छात्रा के परिजनों के अनुसार छात्रा को तमंचे की नोक पर आरोपियों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए| बता दें जब देर शाम तक, छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने छात्रा के फोन पर फोन किया लेकिन फोन छात्रा ने नहीं बल्कि बहादुरपुर अड्डे पर क्लीनिक चला रहे| एक निजी डॉक्टर ने फोन रिसीव करते हुए कहा कि आपकी बेटी की हालत बेहद नाजुक है|और उसे कुछ लोग मेरी क्लीनिक पर छोड़कर चले गए हैं|

जिसके बाद परिजनों ने बहादुरपुर अड्डे पर पहुँच कर बेहोशी की हालत में अपनी बेटी को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे| जहां छात्रा की हालत को नाजुक देखते हुए| कोतवाली पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया| करीब 4 घंटे इलाज चलने के बाद छात्रा को होश आया और उसने अपनी पूरी कहानी पुलिस व परिजनों के सामने बया की परिजनों के अनुसार छात्रा को तमंचे की नोक पर अपहरण किया गया था| फिलहाल छात्रा की हालत सामान्य बनी हुई है| वहीं लक्सर एसआई ने कहा कि छात्रा का अपहरण किया गया है| छात्रा को नशीला पदार्थ दिया गया है| जिसके चलते छात्रा बेहोश हुई थी| परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है|